फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गबन की आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी गिरफ्तार, पीएम आवास के नाम पर हेराफेरी का आरोप

Fri, 18 Nov 2022 11:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी हेराफेरी करने के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी। टीम ने गिरफ्तार कर ग्राम पंचायत अधिकारी को जेल भेज दिया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के ग्राम जंगल धूषण की तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका नायक को बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने रुपये की हेराफेरी कर गबन करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रियंका नायक पर आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सात लाख 20 हजार रुपये लाभार्थियों के गबन कर लिए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत जंगल धूषण की पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका नायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना में छह अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित किया था। इन आवासों के नाम पर सात लाख 20 हजार रुपये की हेराफेरी कर ली थी। मामले की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी चरगांवा ने जांच की।

जांच में सत्यता मिलने पर 21 सितंबर 22 को वर्तमान ग्राम सचिव वकील कुमार ने आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद से प्रियंका फरार चल रही थी। इस बीच थाना प्रभारी सूरज सिंह को सूचना मिली कि वह शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर निवासी अपनी बहन के यहां मौजूद है। इस पर उन्होंने एसएसआई राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव और महिला पुलिस कर्मियों के साथ प्रियंका की बहन के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी हेराफेरी करने के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाई गई थी। टीम ने गिरफ्तार कर ग्राम पंचायत अधिकारी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें