फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल शुरू, परिसर से बाहर निकलने पर पुलिस ने रोका, देखें तस्वीरें

Fri, 31 Jan 2020 09:41 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन करने के लिए बैंक से बाहर निकलते कर्मियों को रोकती पुलिस। - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को शहर के तमाम सार्वजनिक बैंकों में ताले लटके रहे। कई बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा हुए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने विभिन्न मांगों को पूरा नहीं होने के विरोध में 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल की घोषणा की थी। वार्ता विफल होने के बाद शुक्रवार से हड़ताल शुरू हो गई। शुक्रवार को हड़ताल के पहले दिन बैंकों को बंद करके सुबह करीब 10 बजे यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की गोरखपुर इकाई के बैनर तले अधिकारी और कर्मचारी बैंक रोड स्थित एसबीआई परिसर में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

2 of 5
अपनी मांगों को लेकर एसबीआई मुख्य शाखा बैंक रोड पर प्रदर्शन करते। - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
धरना-प्रदर्शन के दौरान सभा भी की गई। इस दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष यूपीएन सिंह ने कहा कि बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप है। कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों के हड़ताल में शामिल होने की वजह बैंकों में ताले लटके रहे। करीब 300 करोड़ की क्लीयरिंग प्रभावित हुई।

इलाहाबाद बैंक इंप्लाइज यूनियन के सहायक महामंत्री आशुतोष सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से वेतन में 12.5 फीसदी बढ़ोतरी करने के लाए प्रस्ताव को सभी यूनियन ने अस्वीकार कर दिया है, जिससे हड़ताल शुरू हुई है।

इस दौरान आनंद शेखर, एसपी त्रिपाठी, ओपी त्रिपाठी राहुल गुप्ता, श्याम बहादुर, रुचिका जिंदल, राजेश सिंह, विवेक त्रिपाठी, अंजनी श्रीवास्तव, संदीप चौबे, एमपी कश्यप, सुशीत पांडेय, राजकपूर, एए बर्नाड, वीपी गौड़, आरएस पाठक, पुनीत शंकर, अनिल मणि, वीपी श्रीवास्तव, एमजे श्रीवास्तव, अवधनाथ दुबे, मनोज त्रिपाठी ने आंदोलनरत बैंककर्मियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

3 of 5
हड़ताल के कारण बंद भारतीय स्टेट बैंक बैंक रोड का मुख्य शाखा। - फोटो : शिवहर्ष द्विवेदी
पुलिस ने रैली निकालने से रोका, सीडीओ ने आकर लिया ज्ञापन
स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा होने के बाद शुक्रवार को जब बैंककर्मियों ने रैली निकालने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया। उसके बाद सीडीओ ने वहां पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उनसे लिया।  
---
आज भी बैंकों में लटके रहेंगे ताले
यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियन (यूएफ बीयू) के क्षेत्रीय अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि शनिवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा।

4 of 5
bank strike - फोटो : amarujala
ये हैं प्रमुख मांगें
वेतन में कम से कम 20 फीसदी की बढ़ोतरी करने, बैंकों में पांच दिन का कार्यदिवस करने, बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय करने, एनपीएस को खत्म करने, पेंशन का अपडेशन करने, परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार करने, स्टाफ  वेलफेयर फं ड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटने, रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर करने की मांग शामिल है।
-----
एटीएम से रकम खत्म, लोगों ने झेली परेशानी
बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की वजह से शुक्रवार को दोपहर बाद ही काफी एटीएम में रकम खत्म हो गई। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार को भी इस दिक्कत से मुक्ति मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता को ज्ञापन देते बैंक कर्मी। - फोटो : amarujala
नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता को ज्ञापन देते बैंक कर्मी।

भारतीय स्टेट बैंक के आरएम मयंक शेखर ठाकुर ने बताया कि हड़ताल के मद्देनजर सभी एटीएम में फुल कैश कर दिए गए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो रविवार को रिजर्व बैंक से अनुमति लेकर करेंसी चेस्ट खोलकर एटीएम में रकम रखने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें