देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में बृहस्पतिवार को दो मिनट का मौन रखा गया। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने पहले ही इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि 30 जनवरी की सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाए। ठीक ऐसा ही हुआ, मौन शुरू होने की सूचना सुबह 10:50 बजे से 11 बजे तक सायरन बजा कर दी दी गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरु गोरक्षनाथ स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं गुरु गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सेवा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री मंदिर में ही फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर में उनके लखनऊ लौटने की उम्मीद है।
देखें दिनभर की हलचल
विज्ञापन
2 of 11
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
गुरु गोरखनाथ कॉलेज आफ नर्सिंग गोरखपुर के दीप प्रज्वलन एवं सेवा शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित छात्राएं और अन्य लोग
‘विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला है सिखाता स्काउट गाइड्स’
3 of 11
स्काउट गाइड में शामिल बच्चें व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्काउट गाइड्स के शिविर चरित्र निर्माण में भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहां स्काउट गाइड्स विषम परिस्थितियों में जीवन जीने की कला सीखते हैं। ये बातें पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड के पूर्व राज्य संगठन आयुक्त अशोक महर्षि ने बृहस्पतिवार को रत्न मोमोरियल पब्लिक स्कूल (रैंपस) में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के उद्घाटन समारोह में कहीं।
विशिष्ट अतिथि अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि शिविर विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने की प्रेरणा देता है। प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासक विनीता श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजुकमार श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे के रोवर लीडर प्रमोद कुमार शर्मा, शुभम सिंह, सारूष, नेहा और मानसी उपस्थित रहीं।
4 of 11
क्लेक्ट्रेट कार्यालय पर शहादत दिवस पर सायरन बजाकर मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, सीटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट कार्यालय पर शहादत दिवस पर सायरन बजाकर मौन रखकर श्रद्धाजंलि देते एडीएम प्रशासन चतुर्भुजी गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा व अन्य।
प्राथमिकता पर उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो। संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करें कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए शासन जो प्रयास कर रहा है, उसका लाभ सीधे उद्यमियों को मिले। उन्होंने कहा कि गीडा और औद्योगिक क्षेत्र में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने बापू के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
5 of 11
टाउन हॉल स्थित गाधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। टाउन हॉल स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान ने कहा कि देश की एकता बापू के बताए रास्ते पर ही चलकर कायम रह सकती है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता थे। बापू आज भी देश के करोड़ों लोगों के दिलों में रहते हैं। वर्तमान सरकार में गलत मानसिकता के लोग गोडसे को महान बनाने के चक्कर में देश की प्रतिष्ठा को दुनिया के सामने धूमिल करने में लगे हुए है।
इस दौरान अरुण अग्रहरी, डॉक्टर तलत अजीज, जितेंद्र राय, सोनिया शुक्ला, राकेश यादव, डॉ सैयद जमाल, प्रेमलता चतुर्वेदी, राजमन राय, अनिल सोनकर, डॉ एसपी त्रिपाठी, राणा राहुल सिंह, जितेंद्र पांडेय, निर्मला गुप्ता, निर्मला वर्मा, चेतना पांडेय, प्रवीण पासवान, स्नेहलता, तौकीर आलम, दिनेश चंद श्रीवास्तव, इकबाल, राम हरि राय, मधुकर मदन त्रिपाठी, बृज नारायण शर्मा, जगदीश पासवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर व टोल फ्री नंबर
6 of 11
बेरोजगारी पर पोस्टर जारी करते युवा काग्रेस ।
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल रजिस्टर फॉर अनइंप्लॉयमेंट (एनआरयू) के आंकड़े पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक करने की मांग के समर्थन में युवा कांग्रेस ने पोस्टर और टोल फ्री नंबर 8151994411 जारी किया है।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी एवं हताश नौजवानों को लेकर कोई भी कल्याणकारी कदम केंद्र सरकार की ओर से नहीं उठाए जा रहे हैं। एनआरयू को लेकर हमारा मकसद है कि देश में बढ़ती हुई बेरोजगारी और बेरोजगार युवकों का असली आंकड़ा मिले, जिसे मौजूदा सरकार छिपा रही है।
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई साईं बाबा की पालकी
7 of 11
रेती चौक काली बाड़ी मंदिर से निकाली गई पालकी शोभायात्रा में सजी झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
श्री साई महोत्सव पर रेती चौक काली बाड़ी मंदिर से निकाली गई पालकी शोभायात्रा में सजी झांकी।
बसंत पंचमी पर बृहस्पतिवार को रेती चौक स्थित साईं मंदिर कालीबाड़ी में साईं बाबा के स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
8 of 11
पंत पार्क के सामने हस्ताक्षर अभियान चलाते सपा के नेता व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
पंत पार्क के सामने गोरखपुर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर सपा की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ,निवर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद यादव,निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जिवाउल इस्लाम व अन्य।
9 of 11
काली बाड़ी मंदिर से निकाली गई पालकी शोभायात्रा ।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के मंगल स्नान से हुई। इसके बाद कालीबाड़ी से बाबा की भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। मनमोहक झांकियां लोगों को आकर्षित कर रह रही थीं।
शाम में भजन गायक नंदू मिश्रा की ओर से साईं गुणगान प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों पर भक्त देर रात तक गोते लगाते रहे। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण से हुआ।
इस अवसर पर महंत रविंद्र दास, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी माहौर, भानु प्रकाश मिश्र, माधवेंद्र गुप्ता, दिनेश, संतोष वर्मा, अखिलेश कश्यप, किशन चंद्र अग्रहरि, सर्वेश माथुर, अमरदीप दूबे, राहुल दूबे, अशोक कन्नौजिया, राजेश कुमार गुप्ता, अमित कुमार, किशन गुप्ता, वेद प्रकाश, महादेव, अभिषेक अग्रहरि, सुनील अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
‘पृथ्वी की आंखें’ के मंचन से कलाकारों किया रोमांचित
10 of 11
नाटक का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
बसंत पंचमी के अवसर पर बक्शीपुर आर्य मंदिर में डॉ राम कुमार वर्मा द्वारा लिखित व वरिष्ठ रंगकर्मी रविंद्र रंगघर द्वारा निर्देशित नाटक ‘पृथ्वीराज की आंखें’ का कलाकारों ने बेहतरीन मंचन किया गया।
नाटक के कथानक में शहाबुद्दीन गौरी, पृथ्वीराज चौहान को बंदी बना लेता है और उसकी दोनों आंखें निकाल लेता है। दरबार लगा हुआ है, उसमें पृथ्वीराज चौहान के धनुर्विद्या के कला पर चर्चा चंद्रवरदाई कर रहे हैं कि पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी बाण चलाते हैं जो सटीक लक्ष्य पर ही जाकर के लगता है।
इस पर शहाबुद्दीन गौरी को भरोसा नहीं होता है और इसका नुमाइश भरे दरबार में करना चाहता हैं। एक दिन सभी लोगों के सामने पृथ्वीराज चौहान को लाया जाता है और दूर नगाड़े की थाप पर शब्दभेदी बाण चलाने को कहा जाता है जैसे ही नगाड़े की थाप बजती है पृथ्वीराज चौहान उस नगाड़े पर तीर चला देते हैं।
इस पर शहाबुद्दीन गौरी आश्चर्य से आंखें चौड़ी कर लेता है। जब चंदबरदाई यह बताते हैं कि आप कहीं छुप कर कोने में से भी आवाज निकालेंगे तो पृथ्वीराज चौहान ऐसा बाण मारेंगे की वहां भी लग जाएगा, इस पर शहाबुद्दीन गौरी कोने में जाकर के ताली बजाते हैं और पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी बाण चलाते हैं।
तीर शहाबुद्दीन गौरी के सीने में लग जाता है। चंद्रवरदाई दो कटार लेकर के पृथ्वीराज चौहान के पास जाते हैं और कहते है कि महाराज एक कटार आप लीजिए और एक मैं। आप मुझे मार दीजिए और मैं आपको मार दूं। नाटक के दृश्य में अगला सीन यही होता है। शहाबुद्दीन गौरी की भूमिका को मोहम्मद सरताज खान, आकाश श्रीवास्तव ने पृथ्वीराज चौहान, सौरभ कुमार की भूमिका चंद बरदाई और दरबारी की भूमिका कुलदीप श्रीवास्तव ने निभाई।
कालिंदी पब्लिक स्कूल में पौधरोपण करते अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
कालिंदी पब्लिक स्कूल खोराबार में आयोजित सरस्वती पूजन के कार्यक्रम में संत पुरुष दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष आशीष भैया जी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह व राकेश सिंह पहलवान भी उपस्थित रहे।