फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ‘उत्कृष्टता पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे एमएमएमयूटी के सात शिक्षक

Wed, 22 Jul 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सात शिक्षकों को शिक्षण, अनुसंधान और संस्थागत विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए दीक्षांत समारोह के मंच से ‘अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल इन शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

पुरस्कार पाने वालों में गणित एवं वैज्ञानिक संगणना विभाग के प्रो. वीके मिश्र और डॉ. हरीश चंद्र, विद्युत अभियंत्रण विभाग के प्रो. प्रभाकर तिवारी, यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के डॉ. पल्लव गुप्ता और डॉ. वीरेन्द्र कुमार, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह व रासायनिक अभियंत्रण विभाग के डॉ. रवि शंकर शामिल हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पुरस्कार के लिए चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रक्रिया से किया गया है। इसमें शोध पत्र, पेटेंट, पुस्तकें, बाह्य वित्तपोषित परियोजनाएं, शोध निर्देशन, विश्वविद्यालय प्रशासन में योगदान, प्रयोगशालाओं की स्थापना, सम्मेलन आयोजन, सामाजिक सहभागिता, जनजागरूकता कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े कार्यों का समग्र मूल्यांकन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें