लॉकडाउन के मद्देनजर सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दी जा रही आर्थिक सहायता राशि की दूसरी किस्त का भुगतान सोमवार से होगा। भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने बताया कि इस बार भी बैंकों में अंतिम खाता क्रमांक के अनुसार ही किया जाएगा ताकि शाखा परिसर में भीड़ कम हो।
उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बैंक की सभी शाखाओं में 04 मई से 11 मई तक महिला जनधन खातों में रू 500 का भुगतान करने की व्यवस्था की गई है। बैंक में नकदी के कोई कमी नहीं है और न ही यह पैसा वापस जाएगा। ग्राहक 11 मई के बाद भी सामान्य तरीके से यह भुगतान प्राप्त कर सकते है।