फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एंबुलेंस न मिलने पर बीमार पति को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंची महिला

Mon, 04 May 2020 09:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बीमार पति को अस्पताल ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्षेत्र के मंझरिया ग्राम पंचायत के हड़ही कोड़री निवासी दीपचंद विश्वकर्मा (65 वर्ष) की तबियत रविवार को अचानक खराब हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई तो दीपचंद की पत्नी शुभावती ने पति को ठेले पर लिटाकर इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली ठर्रापार पहुंची। डॉक्टर ने कुछ दवाई देकर उसी ठेले से उन्हें घर भेज दिया जबकि दीपचंद की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि दीचपंद का एकलौता बेटा एक मई को हैदराबाद के आशिक नगर से गांव आया। वह प्राथमिक विद्यालय मंझरिया में क्वारंटीन है। दीपचंद मूलत: पाली के मटियारी के रहने वाले हैं, लेकिन वह कई सालों से हड़ही कोड़री में रह रहे हैं। वह बढ़ई का काम करते थे, लेकिन पिछले एक महीने से बीमार होने की वजह से काम नहीं कर पा रहे थे। इससे घर में रोजी-रोटी का संकट में खड़ा हो गया था।
विज्ञापन



इस संबंध में अधीक्षक डॉ. सीपी मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जिस डॉक्टर ने लापरवाही की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें