फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक सुसाइड केस: शासन ने देवरिया बीएसए को किया निलंबित, विभागीय जांच के आदेश; इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

Fri, 27 Feb 2026 04:50 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शासन ने देवरिया बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की संस्तुति पर की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने देवरिया बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी की संस्तुति पर हुई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक को जांच अधिकारी बनाया गया है। डॉयट प्राचार्य अनिल कुमार सिंह को बीएसए का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस प्रकरण की सुनवाई नौ मार्च को हाईकोर्ट में होगी।
विज्ञापन


देवरिया के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की खुदकुशी के मामले में शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह ने बीते रविवार को गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी थी। गुड़िया सिंह की तहरीर पर देवरिया की बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

सुसाइड नोट में पूरे घटनाक्रम का किया गया था जिक्र
दरअसल, मौत से पहले कृष्ण मोहन सिंह ने चार पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा था, जो उनकी जेब से मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने पूरे घटनाक्रम और संबंधित अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों का उल्लेख किया था। गुड़िया सिंह की तहरीर पर बेसिक शिक्षाधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, बाबू संजीव सिंह व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें