मेक इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नेशनल स्माल स्केल इंडस्ट्रीज (एनएसआईसी) और उद्योग विभाग में पंजीकृत सप्लायर, ठेकेदार, उद्यमियों के उत्पाद और सेवाएं, गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस (जीईएम) के माध्यम से खरीद रही है। सरकार इनको उद्योग बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करा रही है।
यह जानकारी प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे आरके यादव ने वेंडर मीट कार्यक्रम में दी। उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, डिपो सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वेंडरों को मेक इन इंडिया, लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए वित्तीय सुविधा हासिल करने और जीईएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे आरके यादव, प्रमुख वित्त सलाहकार पूर्वोत्तर रेलवे एनपी पांडेय, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पीसी बरोड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।