फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम: 49.48 करोड़ रुपये से बनेगा अत्याधुनिक साइंस म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य की स्मार्ट सिटी योजना के तहत गोरखपुर में अत्याधुनिक साइंस म्यूजियम (विज्ञानम् संग्रहालय) के निर्माण को बृहस्पतिवार को व्यय वित्त समिति से स्वीकृति मिल गई है। कुल 49.97 करोड़ रुपये की लागत से यह म्यूजियम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के बगल स्थित 2.50 एकड़ भूमि पर तैयार होगा। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इस संग्रहालय में जियो साइंस, स्पेस साइंस और एक्केटिक साइंस म्यूजियम बनाए जाएंगे। आधुनिक तकनीकों और इंटरएक्टिव मॉडल्स के माध्यम से यहां विज्ञान को रोचक और आसानी से समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य न केवल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए शैक्षणिक अवसर बढ़ाना है, बल्कि शहर में पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस यूनिट 19 की ओर से किया जाएगा।
परियोजना के पूरा होने के बाद यह म्यूजियम गोरखपुर के शैक्षणिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यह कदम शहर में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही युवाओं के लिए सीखने का आकर्षक केंद्र भी साबित होगा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


लालडिग्गी में 34.43 करोड़ रुपये से बनेगा कामर्शियल कॉम्प्लेक्स
गोरखपुर। राज्य की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लालडिग्गी रोड, पांडेयहाता में बेसमेंट सहित आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 34.43 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह कॉम्प्लेक्स बेसमेंट, ग्राउंड और तीन मंजिल में तैयार होगा। 2577 वर्ग मीटर में कॉमर्शियल क्षेत्र और 1719 वर्ग मीटर में बेसमेंट पार्किंग बनाई जाएगी। बेसमेंट और सरफेस मिलाकर 54 कार और 68 दोपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। भूतल पर 14 दुकानें और प्रथम से तृतीय तल तक 51 दुकानें, दो लिफ्ट, सीढ़ियां और महिला-पुरुष टॉयलेट होंगे। निर्माण कार्य सीएनडीएस यूनिट 42 की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें