फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज हवाओं व बूंदबांदी से बदला मौसम, 5.5 डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिम-उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा है। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन गया है। इसी वजह से तेज हवाएं और बूंदाबांदी हुई है। इसके चलते रविवार को भी जिले के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट दिख सकती है। अब सोमवार से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान गिरा तो दिन में भी ठंड का अनुभव होने लगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री रहा। डेढ़ महीने में दूसरी बार अधिकतम तापमान अपने औसत से कम रहा। बीते नौ फरवरी से ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ था। सिर्फ नौ मार्च को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा था। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें