विश्वविद्यालय परिसर को तीन जोन में बांटकर किए गए थे सुरक्षा के इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा की वजह से विश्वविद्यालय परिसर तो दूर गेट के सामने भी कोई उपद्रवी नजर नहीं आया। परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई थी, जहां पुलिस के साथ ही एसएसबी के जवान चितकबरी वर्दी में तैनात नजर आए। हालांकि कुछ मनबढ़ बिना पास के घुसने का प्रयास किए। वे पुलिस से तो नोकझोंक किए, लेकिन जब चितकबरी वर्दी वाले जवान लाठियां पटकते हुए आगे बढ़े तो भाग खड़े हुए।
तमाम दलों के समर्थक जो एजेंट बने थे, वह पास के साथ चेकिंग कराकर आगे बढ़े। सुरक्षा को देखकर वह भी सहमे हुए थे। इसलिए हर कदम पुलिस और सुरक्षा कर्मियों से पूछकर बढ़ा रहे थे।
-
विश्वविद्यालय परिसर में लगे सुरक्षाकर्मी
1300 अर्द्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस के जवानों की लगी थी डयूटी
विश्वविद्यालय की चहारदीवारी के किनारे तैनात किया गया था अर्द्धसैनिक बल
एसपी क्राइम को स्ट्रांग रूम और बाह्य स्थल की सुरक्षा एसपी सिटी ने संभाली
धारा 144 लागू कर विश्वविद्यालय के आसपास नहीं लगने दी गई भीड़
मतगणना में लगे कर्मचारी नहीं ले जा सके मोबाइल, बिना पास नहीं मिला प्रवेश
पहली बार पुलिस बॉडी वार्मर कैमरे के साथ कर रही थी डयूटी
विश्वविद्यालय परिसर में ड्रोन उड़ाकर की गई निगरानी
नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए लगी थी जवानों की डयूटी
विश्वविद्यालय चौक, छात्रसंघ चौक और आरटीओ तिराहे पर की गई थी बैरिकेडिंग
एक एसपी 25 जवानों के साथ परिसर में करते रहे फ्लैग मार्च
पूरे दिन विश्वविद्यालय के चारों तरफ पुलिस करती रही पेट्रोलिंग
विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे एलआईयू कर्मी
दो सौ अधिक जवान करंट वाली लाठियां लेकर रहे तैनात