फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नोटा पर गोरखपुर में 7681 व बांसगांव में 9021 वोट पड़े

Thu, 06 Jun 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा, सपा व बसपा को छोड़कर किसी ने नोटा से ज्यादा नहीं पाया मत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार गोरखपुर सदर में 7681 जबकि बांसगांव में 9021 वोट नोटा पर पड़े हैं। भाजपा, सपा व बसपा के प्रत्याशियों को छोड़कर बाकी पार्टियाें व निर्दल प्रत्याशियों को मिले वोट नोटा से भी कम हैं।
गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रवि किशन को 585834, सपा की काजल निषाद को 482308 और बसपा के जावेद सिमनानी को 55781 वोट मिले हैं। भारतीय जीवन किसान पार्टी के आनंद कुमार यादव को 4955, निर्दल प्रत्याशी सुधांशु को 2395, भारतीय युवा जन एकता पार्टी के अंकित शाह को 1874, अलहिंद पार्टी के श्रीराम प्रसाद को 764, निर्दल प्रत्याशी पिंटू साहनी को 4032, भारतीय सर्वधर्म पार्टी के संजय सिंह राना को 2012, निर्दल प्रत्याशी अमिता भारती को 1364, भागीदारी पार्टी के शिव शंकर प्रजापति को 2635, निर्दल प्रत्याशी नफीस अख्तर को 1880 और मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल के सोनू राय को 898 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसगांव लोकसभा सीट से भाजपा के कमलेश पासवान को 428639, कांग्रेस के सदल प्रसाद को 425543 व बसपा के रामसमुझ को 64750 वोट मिले हैं। जबकि सभी निर्दल प्रत्याशी जिनका वोट नोटा से भी कम है उन प्रत्याशियों में गया प्रसाद को 6638, श्रवण कुमार निराला को 4142, हीरालाल को 2597, मुरलीधर को 1745 और राजेंद्र चौधरी को 1634 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें