फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लखनऊ से आए गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदेभारत के केसरिया कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन होगी धुलाई और मरम्मत फिर भेजे जाएंगे पाटलिपुत्र
विज्ञापन




19 को गोरखपुर आएंगे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, ट्रैक निरीक्षण कर पटना तक जाएंगे



गोरखपुर। गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार की देर रात लखनऊ से केसरिया रंग के आठ कोच गोरखपुर जंक्शन पहुंच गए। दो दिनों तक मरम्मत और धुलाई के बाद इसे पाटलिपुत्र भेजा जाएगा। 19 जून को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन गोरखपुर आएंगे। वे स्पेशल ट्रेन में बैठकर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक रेल ट्रैक का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे। 20 जून को वंदेभारत चलाई जाएगी।



पटना में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदेभारत को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में इसे शामिल कर लिया गया है, लेकिन अभी पीएमओ से आधिकारिक शेड्यूल नहीं भेजा गया है। वहीं, वंदेभारत की समयसारिणी और ट्रेन नंबर भी नहीं आया है। हालांकि, एनईआर और ईसीआर ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से आठ कोच सोमवार की देर रात करीब 12 बजे गोरखपुर पहुंचे। सभी कोच की साफ-सफाई, मरम्मत कराने के बाद 18 जून को पटना रवाना कर दिया जाएगा। उधर, प्रयागराज वंदेभारत में 16 कोच लगने के बाद खाली हुए आठ कोच को लखनऊ भेज दिया गया है।



वंदेभारत को चलाने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को लखनऊ के डीआरएम व अन्य अधिकारी भी गोरखपुर स्टेशन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें