फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मंद बुद्धि किशोरी से दुष्कर्म, पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार थाने में केस दर्ज, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
विज्ञापन

खोराबार। क्षेत्र की 15 वर्षीय मंद बुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर खोराबार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। देर शाम पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक इसी किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में कुछ साल पहले जेल जा चुका है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, किशोरी मंगलवार को घर का जूठा खाना गाय व भैंस को खिलाकर वापस आ रही थी। तभी गांव का युवक उसे खींच कर एक खेत में एकांत स्थान पर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक खोराबार इत्यानंद पांडे का कहना है कि किशोरी के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें