फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी के बाद भी कंपकंपाते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को पूरे दिन नहीं निकली धूप, मौसम विभाग ने शुक्रवार से दिन का तापमान बढ़ने की जताई है संभावना
विज्ञापन

गोरखपुर। हिमालय की तरफ से चल रही सर्द हवा के चलते बुधवार को भी पूरे दिन लोग कंपकंपाते रहे। हालांकि न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई। लेकिन आर्द्रता 97 रहने की वजह से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
18 जनवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अचानक मौसम पलट गया। सोमवार से ही शीतलहर का असर है, जबकि मकर संक्रांति के दिन मौसम में काफी परिवर्तन आ गया था। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि 14 जनवरी के बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाता है। इस बार भी 14 जनवरी को तापमान बढ़ा था, लेकिन बार-बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान नीचे आ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। दानिश के अनुसार जनवरी के अंतिम पखवारे में हर साल तापमान में उतार चढ़ाव और धूप-कोहरे का सिलसिला चलता है। इसके बाद तेजी से मौसम में सुधार आता है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को यह 8.7 था। अधिकतम तापमान 16.4 रहा, जबकि मंगलवार को 15.4 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

-
मौनी अमावस्या के बाद सुधार के आसार
ज्योतिषी पंडित अनिल शुक्ला ने बताया कि हिंदी महीनों के हिसाब से माघ पूरा और आधा फाल्गुन जाड़े का असर रहता है। हालांकि, माघ महीने में अमावस्या के बाद गरमाहट बढ़ती है। इस बार 13 जनवरी को माघ मास की शुरूआत हुई है और 29 जनवरी को अमावस्या है। इस तरह देखें तो अभी मौसम 29 जनवरी तक इसी तरह रहेगा। इसके बाद ही सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें