फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रयागराज के लिए हर आधे घंटे पर मिलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी बस स्टेशनों व अस्थाई बस स्टेशनों पर तैयारी पूरी
विज्ञापन

कल बाहर से भी आएंगी गोरखपुर क्षेत्र के लिए 18 सौ बसें

परिवहन निगम अपने 390 बसें भी चलाएगा

गोरखपुर। मौनी अमावस्या को लेकर गोरखपुर क्षेत्र से प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए लगभग हर बस स्टेशनों से हर आधे घंटे में श्रद्धालुओं के लिए बसें मिलेंगी जो यात्रियों को प्रयागराज ले जाएंगी। अतिरिक्त बसें शुक्रवार से ही चलाई जाएंगी जिसकी तैयारी परिवहन निगम की ओर से अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसों को चलाया जा रहा है जिसकी संख्या मौनी अमावस्या में बढ़ जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में निगम ने जन प्रतिनिधियों से बात भी की है। इनके क्षेत्र से श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने पर बसों को बढ़ा दिया जाएगा। शुक्रवार को बाहर से लगभग 1800 बसें आ रही हैं जो जिले के साथ -साथ गोरखपुर क्षेत्र के देवरिया, बरहज, सलेमपुर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर इत्यादि से चलेंगी। साथ ही इस क्षेत्राें में गोरखपुर क्षेत्र की अपनी 390 बसें भी चलाईं जाएंगी। इससे प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि 1800 बसें शुक्रवार को आएंगी जिसे तत्काल क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। जहां से बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें