फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की सांस्कृतिक परंपरा बहुत समृद्ध रही : कुलपति

Sun, 03 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू में अंतर छात्रावास सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाेरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के ललित कला एवं संगीत विभाग के नादायन हॉल में अंतर छात्रावास सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता के रूप में एक सकारात्मक परिकल्पना साकार हुई है। गोरखपुर क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा बहुत समृद्ध रही है। इसे समृद्ध एवं संरक्षित किए जाने की जरूरत है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत नृत्य, गायन, संगीत की प्रतियोगिता में महिला छात्रावास की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एकल गायन में हर्षिता दूबे प्रथम, आकांक्षा उपाध्याय द्वितीय और आयुषी तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में योगिता शर्मा प्रथम, पूजा उपाध्याय द्वितीय, दिपाली चौधरी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में रमनदीप वर्मा एवं अनुप्रिया सिंह विजेता बनीं।सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन प्रो. उषा सिंह ने किया। सह-संयोजक प्रो. सुनीता मूर्मू, डॉ. मीतू सिंह एवं वंदना सिंह रहीं।कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दूबे, मुख्य अभिरक्षक प्रो. एसके सिंह, वार्डन प्रो. अनिल यादव, प्रो. गोपाल प्रसाद, डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. गौरीशंकर चौहान सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें