फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 30 Aug 2020 03:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार की शाम नवजात की मौत होने के बाद घर वालों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्चे की मौत हुई है। घरवालों की ओर से थाने में चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रानीडीहा निवासी विजय कुमार गुप्ता की पत्नी संध्या गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार की रात 12 बजे खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात भर्ती के बाद पी.एच.सी. के चिकित्सकों के इलाज के बाद ने शनिवार की शाम तकरीबन 6 बजे संध्या को शिशु पैदा हुआ। जिसकी कुछ ही समय बाद मृत्यु हो गई। 

परिजनों ने कहा कि दिनभर डॉक्टर मरीज को भर्ती कर हमें गुमराह करते रहे व अंतिम वक्त में लापरवाही के कारण नवजात पुत्र की मौत हुई है। इसके बाद घरवालों ने हंगामा किया। बाद में विजय अपने परिवार समेत खोराबार थाने पहुंचे जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई एवं उच्चधिकारियों के पास भी चिकित्सकों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन


विजय ने बताया कि शादी के 5 वर्ष बाद हमें लड़का हुआ है जिससे परिवार में खुशी का माहौल था मगर लापरवाही ने इस माहौल को मातम में बदल दिया। इस संबंध में पी.एच.सी. प्रभारी डाक्टर राजेश कुमार ने बताया कि नार्मल डिलेवरी मे थोड़ा रिस्क  होता है एवं बच्चे की धड़कन करीब एक घंटा पहले बंद हो गई थी । परिजन महिला डाक्टर पर आरोप लगा रहे हैं तो अब जांच कर कराई जाएगी अगर दोषी पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें