फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकार्पण के बाद गोरखपुर जू सोसाइटी तय करेगी टिकटों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकार्पण के बाद गोरखपुर जू सोसाइटी तय करेगी टिकटों के दाम
विज्ञापन

गोरखपुर। 12 जनवरी को चिड़ियाघर का लोकार्पण हो सकता है। लोकार्पण की तैयारियों के लिए प्रशासन तेजी से जुट गया है। मंडलायुक्त ने इसके लिए 23 दिसंबर को बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि लोकार्पण के बाद गोरखपुर जू सोसायटी टिकटों के दाम तय करेगी।
इस बीच संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन सिंह ने चिड़ियाघर के संभावित लोकार्पण की तारीख 12 जनवरी को लेकर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और चिड़ियाघर के अधिकारियों को पत्र लिखा है। चिड़ियाघर प्रबंधन विनोद वन, लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से अनुमति मिल चुके जानवरों को लाने की व्यवस्था बनाने में जुट गया है।
विज्ञापन

उधर, लोकार्पण के बाद गोरखपुर जू सोसाइटी को बहुत सी चीजें निर्धारित करनी होगी। इसमें फोरड्री थियेटर प्रवेश शुल्क, पार्किंग शुल्क के साथ अन्य दरों का निर्धारण करना होगा। चिड़ियाघर से मिले राजस्व को सोसाइटी के बैंक खाते में ही जमा किए जाएगा। निदेशक चिड़ियाघर राजामोहन ने बताया कि लोकार्पण की तारीख आधिकारिक रूप से अंतिम नहीं हैं। अगर लोकार्पण 12 जनवरी को होता है तो इसके बाद दर्शकों के लिए इसे कब से खोला जाएगा, शासन स्तर पर इसे तय किया जाएगा। सभी जानवरों की लिस्ट बनाकर तैयार कर लिया गया है। मौसम को देखते हुए इन्हें लाने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। पहले फेज में विनोद वन, लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से जानवरों को लाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में चीता, लेपर्ड और मगरमच्छ लाए जाएंगे
12 जनवरी को लोकार्पण के बाद विनोद वन, लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से जानवरों को पहले चरण में लाया जाएगा। इसमें चीता, मगरमच्छ, मोर, बंदर, भालू, सांप और मछली के साथ अन्य जानवर लाए जाएंगे। पक्षी भी आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें