फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क पर बेहोश मिला युवक, अस्पताल में मौत

Fri, 19 Nov 2021 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिता को फोन कर कही थी आत्महत्या करने की बात, परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हाथ में धंसी मिली सिरिंज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के कौवाबाग अंडरपास के पास शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। युवक के हाथ में सिरिंज धंसी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


युवक की पहचान सहजनवां निवासी आकाश गौड़ के रूप में हुई है। वह खजांची चौक के पास स्थित एक अस्पताल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक आकाश ने पिता को फोन कर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर में कौवाबाग अंडरपास के नजदीक सड़क के किनारे एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। उसके हाथ में एक सिरिंज भी लगी थी। उसे देखकर लग रहा था कि उसने कोई इंजेक्शन लिया है। घरवालों की सूचना पर पहुंचे कौवाबाग चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने युवक को अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शाहपुर एसओ संजय सिंह ने बताया कि आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसओ के अनुसार आकाश ने दोपहर में अपने पिता को फोन पर आत्महत्या की जानकारी दी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें