फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर की महिला का पीजीआई में बिना जांच के हुआ ऑपरेशन, बाद में निकली कोरोना पॉजिटिव

Tue, 19 May 2020 12:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • शहर के एक अस्पताल में हुआ था महिला का ईसीजी
  • ऑपरेशन करने वाले लखनऊ के डॉक्टर को किया गया क्वारंटीन
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बरगदवा की रहने वाली एक महिला का शहर के एक निजी अस्पताल में ईसीजी हुआ था। जहां से इलाज के लिए उसे एसपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसपीजीआई के कैथ लैब में बिना कोरोना जांच के महिला की एंजियोग्राफी कर पेज मेकर लगा दिया गया। इसके बाद महिला की कोरोना जांच कराई गई। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद से ही एसपीजीआई में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन करने वाले लखनऊ के डॉक्टर को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके अलावा नवीन ओपीडी को सील कर दिया गया है। गोरखपुर में ईसीजी करने वाले कर्मचारी और डॉक्टर को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम क्वारंटीन करने की तैयारी में जुट गई है।

टीम उस अस्पताल में पहुंचकर जांच में जुट गई है। महिला के घर पर कौन- कौन है उसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। बताया कि महिला के परिवार को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें