धर्मशाला ओवरब्रिज के पास आसमान में तैरते बादल।
- फोटो : अमर उजाला।
पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मौसम फिर शुष्क होने लगा है। पिछले दो दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि से गर्मी महसूस होने लगी है। पांच दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तक पहुंच गया था, वहीं बृहस्पतिवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी 31 अक्तूबर तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। यानी अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
पांच साल पहले वर्ष 2018 में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। जबकि सबसे कम यानी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस तक गया था। कोरोना काल में प्रदूषण का असर कम हुआ तो मौसम भी सामान्य हो गया। लेकिन, इसके बाद से अक्तूबर में गर्मी बढ़ने लगी है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 21 अक्तूबर को रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगली रात का न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद से लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होती रही।