इस साल की गर्मी से पिछले दस सालों को रिकॉर्ड टूट गया। इस वर्ष लगातार 14 दिनों तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस बना रहा। इसके पहले वर्ष 2012 में इतना ज्यादा दिन तक हीट वेब रहा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जून में लगातार 14 दिन तक हिट वेब रहा है। यही वजह है कि लू और गर्म मौसम लोगों के लिए जानलेवा बन गया। इसके पहले वर्ष 2012 में 17 दिन हीट वेब चला था। उस वर्ष भी आसमान से अंगारे बरस रहे थे और दिन व रात में धरती तपने लगी थी।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क केवल योग से ही संभव
इस बार जून में दिन के साथ रात भी बेहद गर्म थी। पिछले चार दिनों से रात का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ था। वर्ष 1998 के बाद पहली बार जून में चार दिनों तक रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।
इस बार रात भी हुई है गर्म
इस बार दिन के साथ रात में भी पारा तेजी से चढ़ा है। इस महीने में दो बार ऐसा हुआ कि रात का तापमान 31 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस अधिक है।