फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर हिंसा: प्रशासन ने तलब की उपद्रवियों की सूची, कल से देंगे नोटिस फिर वसूली शुरू

Fri, 24 Jan 2020 08:12 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर हिंसा के उपद्रवियों की तस्वीरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को शहर के नखास इलाके में हुए उपद्रव पर सख्ती तेज हो गई है। बवाल में हुए नुकसान के आकलन के बाद जिला प्रशासन ने कोतवाली पुलिस से उपद्रवियों की सूची मंगा ली है। एक से दो दिन के भीतर सभी उपद्रवियों को नोटिस जारी किया जाना शुरू हो जाएगा। संबंधित का पक्ष लेने के बाद वसूली की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


बवाल में हुए सरकारी व प्राइवेट संपत्ति के नुकसान का आंकलन करने के लिए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने एडीएम (फाइनेंस) राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने डीएम को जो रिपोर्ट सौंपी उसके मुताबिक बवाल में करीब एक लाख रुपये की क्षति आंकी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर एडीएम (सिटी) राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाली थाने से उपद्रवियों की सूची मांगी थी।

एडीएम के मुताबिक बृहस्पतिवार को ही उपद्रवियों की सूची मिली है। शुक्रवार या शनिवार से उनके कोर्ट से सभी उपद्रवियों को नोटिस भेजा जाएगा। यही नहीं उन्होंने बताया कि इस उपद्रव में अगर किसी और का भी नुकसान हुआ है तो वह अभी भी उनके कोर्ट में आकर शिकायत दर्ज करा सकता है। सत्यापन के बाद उसकी भी उपद्रिवयों से वसूली कराकर संबंधित को रकम सौंपी जाएगी। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 44 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


नुकसान का आकलन कर लिया गया है। करीब 90 हजार रुपये की क्षति पाई गई है। उपद्रव में सरकारी गाड़ियों के शीशे और प्राइवेट कैमरों आदि का नुकसान हुआ है। इस उपद्रव में अगर किसी और का भी कुछ नुकसान हुआ है तो वह मेरी कोर्ट में आकर क्लेम कर सकता है। उसकी भी वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन

- राकेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें