फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन: अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा फोरलेन का काम, 131 में से 92 किलोमीटर तक हो चुका है निर्माण

Wed, 23 Jun 2021 09:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना के चलते निर्माण की गति अपेक्षाकृत कम हो गई थी। लेकिन अब हालात सामान्य होने से काम में तेजी आई है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का निर्माण अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। 131 में से 92 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। एनएचएआई के जिम्मेदार बताते हैं कि जो काम बचा है उसे अक्तूबर से पहले पूरा करा लिया जाएगा। कोरोना के चलते निर्माण की गति अपेक्षाकृत कम हो गई थी। लेकिन अब हालात सामान्य होने से काम में तेजी आई है।
विज्ञापन

 
गोरखपुर से गाजीपुर तक 131 किलोमीटर में से 92 किलोमीटर तक फोरलेन का काम पूरा होने का दावा विभाग कर रहा है। जो काम बचा हुआ है वह मार्केट एरिया का है। उसे भी अक्तूबर तक पूरा कराने की बात एनएचएआई के जिम्मेदार बता रहे हैं। 

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन नेपाल और भारत को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा दो प्रमुख धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ और गुरु गोरखनाथ की तपस्थली के लिहाज से भी यह मार्ग अहम है। रोजाना इस रास्ते हजारों वाहन आते-जाते हैं। कोरोना काल को छोड़ दें तो इस रास्ते हजारों सैलानी आवाजाही करते हैं। निर्धारित समय से काफी विलंब से हो रहे फोरलेन के निर्माण पर सत्ता से लेकर विपक्ष तक सवाल उठा रहा है। मुख्यमंत्री जब भी जिले के दौरे पर आते हैं तो गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के प्रगति की समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से बड़हलगंज के बीच मार्केट एरिया में काम पूरा न होने से आने-जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि समय से एक महीने पहले बारिश शुरू होने एवं कोरोना के कारण निर्माण में काफी बाधा उत्पन्न हुई। फिर भी विभाग जी-जान से काम को पूरा करने में जुटा हुआ है। 

मार्केट एरिया में जगह-जगह डायवर्जन बनाए गए हैं। इस नाते वाहनों के आने-जाने में दिक्कत हो रही है। विभाग की तरफ से जगह जगह आदमियों को लगाया गया है कि ताकि कहीं पर जाम न लगने पाए।

एनएचएआई परियोजना प्रबंधक सीएम द्विवेदी ने बताया कि कौड़ीराम से बड़हलगंज तक फोरलेन बन गया है। केवल मार्केट एरिया में दिक्कत है। उसमें से कुछ स्थानों पर जैसे कहला में दीवार खड़ी कर दी गई है। जल्द ही वहां पर ऊपर से वाहन चलने लगेंगे। उसके बाद हाटा, मझगांवा, गगहा में दीवार खड़ी कर ऊपर से वाहन चलाएंगे। बरसात के कारण दिक्कत हो रही है। आमी नदी क्षेत्र का काम रह गया है। बरसात के कारण मुश्किल हो रही है। अक्तूबर तक सभी काम पूरा कर लिए जाएंगे। दिसंबर से पहले ही फोरलेन चालू कर दिया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें