फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ा पुलिस का मजाक, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर उठा सवाल

Tue, 12 Jan 2021 12:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की पुलिस पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने पर उठने वाले सवालों से बचने का प्रयास भारी पड़ गया। यहां पुलिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक सिपाही गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को लेकर खड़ा है। जिनके चेहरे पर फोटोशॉप से मास्क लगा दिया गया है। ट्विटर पर बुरी तरह ट्रोल होने के बाद पुलिस को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी में हर किसी को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क न लगाने पर कई लोग ट्रोल हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले की पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले एक फोटो ट्वीट की, जिसमें एक कांस्टेबल गिरफ्तार अभियुक्त को पकड़कर खड़ा है।

कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान आने पर पुलिस ने थोड़ी देर बाद उसी फोटो को दोबारा ट्वीट किया, जिसमें दोनों के चेहरे पर फोटोशॉप से मास्क लगा दिया गया। जिसके बाद ट्विटर पर धमाल मच गया। यूजर्स ने पुलिस को ट्रोल करते हुए तरह-तरह की टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा हमरी गोरखपुर पुलिस तो इतनी डिजिटल है हमें तो पता ही ना था। ये बाबा जी के गृह जनपद गोरखपुर की पुलिस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है, जहां बिना मास्क की पुलिस बिना मास्क के अपराधी को पकड़े खड़ी है, तो ट्विटर पर फोटो अपलोड करने और जनता को मूर्ख बनाने के लिए फोटोशॉप करके मास्क पहनाया गया है। यूपी पुलिस का डिजिटल मास्क।

एक यूजर ने लिखा-‘यह यूपी पुलिस का डिजिटल मास्क है’ तो दूसरे ने लिखा-‘ये फोटोशॉप करने की जरूरत नहीं थी, आपकी ही सरकार है क्या कर लेते आपका।’ इसी तरह एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की-‘पिक्स आर्ट एप गजब है।’ कुछ लोगों ने पुलिस की फोटो एडिटिंग पर भी सवाल उठाया और कहा कि इससे अच्छा तो हम लोग कर लेते हैं। एक यूजर ने तो यह सलाह भी दे दी कि पुलिस को एक बढ़िया फोटोशॉप करने वाला हायर कर लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें