फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में शिक्षक शिक्षा के तीन पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2027-28 से शिक्षक शिक्षा से संबंधित तीन नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इन कोर्स के संचालन के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) में आवेदन की तैयारी चल रही है। ये कोर्स क्रमश: बीपीएड, एमपीएड और बीए-बीएड हैं।
विज्ञापन

डीडीयू से संबद्ध तीन कॉलेजों क्रमश: नेशनल पीजी कॉलेज बड़हलगंज, शांति सशक्तीकरण महिला पीजी कॉलेज, बड़हलगंज और सरस्वती डिग्री काॅलेज, नंदापार, जैतपुर में बीपीएड की पढ़ाई होती है। एमपीएड का कोर्स कहीं संचालित नहीं होता। बीपीएड के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के छात्रों को या तो संबद्ध तीन में से किसी एक कॉलेज में प्रवेश लेना होता है या फिर अयोध्या, लखनऊ, वाराणसी या प्रयागराज की तरफ रुख करना पड़ता है।

लंबे समय से डीडीयू में बीपीएड और एमपीएड कोर्स के संचालन की मांग उठ रही थी। पिछले कुछ वर्षों से बीपीएड और एमपीएड के लिए एनसीटीई की ओर से आवेदन आमंत्रित नहीं किए जा रहे थे। इस बार आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है।
विज्ञापन


डीडीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय चहल ने बताया कि बीपीएड और एमपीएड दोनों दो वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स हैं। अगले सत्र से इनके संचालन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

200 सीटों के साथ चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स के लिए आवेदन
पिछले सत्र में डीडीयू प्रशासन ने चार वर्षीय बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड के संचालन को लेकर एनसीटीई के समक्ष आवेदन किया था। तीनों कोर्स के संचालन की उम्मीद भी जगी थी लेकिन एनसीटीई की ओर से अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इसे देखते हुए इस बार नए सिरे से सिर्फ बीए-बीएड के संचालन के लिए आवेदन की योजना बनाई गई है। शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. सुषमा पांडेय ने बताया कि बीए-बीएड की दो यूनिट (200 सीट) के लिए आवेदन की तैयारी की जा रही है।

बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि बदलते दौर में प्रोफेशनल कोर्स समय की मांग हैं। इसे देखते हुए कैंपस में अगले सत्र से बीपीएड, एमपीएड और बीए-बीएड के संचालन की योजना बनाई गई है। इसके लिए एनसीटीई के समक्ष निर्धारित समय के अंदर आवेदन कर दिया जाएगा। बीए-बीएड कोर्स के लिए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को वित्त समिति ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें