फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षक को दीवानी कचहरी में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षक को दीवानी कचहरी में पीटा
विज्ञापन

गोरखपुर। दीवानी कचहरी में एक मुकदमे की पैरवी करने गए गोरखपुर यूनिवर्सिटी के शिक्षक डॉ. केशव सिंह की बुधवार को पिटाई कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब किसी बात को लेकर प्रो. केशव सिंह और एक अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। प्रो. केशव सिंह केस दर्ज कराने कैंट थाने पहुंचे तो दूसरे पक्ष से कई अधिवक्ता भी आ गए। उन्होंने भी एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराने के लिए तहरीर देने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. केशव सिंह बेलघाट क्षेत्र के छितौना गांव के रहने वाले हैं। उनके गांव में एक विवाद हुआ था, जिसकी पैरवी के लिए बुधवार को कचहरी में पहुंचे थे। शाम को डीजीसी चेंबर के सामने पहुंचे थे कि कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। हमले में वह जख्मी हो गए। विवाद की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय भी पहुंच गए थे। बाद में शिक्षक भी तहरीर लेकर थाने पहुंचे। इसके कुछ देर बाद ही अधिवक्ताओं का समूह आ गया। अधिवक्ताओं की तरफ से भी तहरीर दी जाने लगी। इसके बाद ही दोनों पक्षों ने सुलह हो गई। पिटाई से डॉ. केशव सिंह के कपड़े तक फट गए। मुंह व नाक से खून निकल रहा था। कैंट इंस्पेक्टर अनिल उपाध्याय ने बताया कि किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में डॉ. केशव सिंह से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें