फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय यौन शोषण मामला: आरोपों के बीच मैनेज के खेल में आए एक माननीय, लोगों को नहीं हो रहा यकीन

Wed, 24 May 2023 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

आरोप लगाने वाली एलएलबी की पूर्व छात्रा मेधावी बताई जा रही है। चर्चा है कि उसने प्रथम श्रेणी में एलएलबी पास किया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से लेकर प्रशासनिक भवन तक इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आरोप लगाने वाली छात्रा ने एलएलबी की पढ़ाई की है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बीच अब मैनेज का भी खेल शुरू हो गया है, जिसमें एक माननीय फ्रंट पर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली एलएलबी की पूर्व छात्रा और उसके परिजनों से संपर्क साधा गया है। उधर, एलआईयू ने भी गोपनीय जांच शुरू कर दी है। विधि विभाग में जाकर डीन और शिक्षकों से जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूर्व छात्रा के यौन शोषण के आरोपों के मामले में एक प्रोफेसर, एक अस्टिटेंट प्रोफेसर और एक रिटायर्ड प्रोफेसर घिर गए हैं। आरोपों में घिरने के बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए एक माननीय आगे आ गए हैं। चर्चा है कि सोमवार की शाम को आरोप लगाने वाली पूर्व छात्रा के रिश्तेदार और उसके करीबियों तक से संपर्क साधा गया है। खबर यह भी है कि पूर्व छात्रा के घर एक शिक्षक और उनके कुछ करीबी गए थे। परिजनों को लोकलज्जा और दूसरे तरीकों से समझाने की भरपूर कोशिश की गई। वहीं, मामला तूल पकड़ने के बाद एलआईयू ने भी गोपनीय जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को एलआईयू के एक इंस्पेक्टर ने विभाग में जाकर डीन और शिक्षकों से बातचीत कर जानकारी हासिल की। विधि विभाग की ओर से तहरीर भी कुलसचिव के माध्यम से भेजी गई है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

एलएलबी की मेधावी रही है पूर्व छात्रा...पीछे किसी का हाथ तो नहीं

आरोप लगाने वाली एलएलबी की पूर्व छात्रा मेधावी बताई जा रही है। चर्चा है कि उसने प्रथम श्रेणी में एलएलबी पास किया है। मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से लेकर प्रशासनिक भवन तक इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आरोप लगाने वाली छात्रा ने एलएलबी की पढ़ाई की है।

एक मेधावी छात्रा ने इतने गंभीर आरोप क्यों लगाएं। क्या उसके पास साक्ष्य भी मौजूद हैं या उसके पीछे किसी और का हाथ है। लेकिन, वहीं यह भी चर्चा है कि मेधावी छात्रा ने कानून की पढ़ाई की है। इस वजह से उसे कानून की बारीकियों की जानकारी बखूबी है।

इसे भी पढ़ें: सो रहे शख्स को जगाकर पहले आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, फिर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. नसीम अहमद ने कहा कि हमारे विभाग के दो शिक्षक व एक सेवानिवृत्त शिक्षक पर बेहद ही गंभीर आरोप एक पूर्व छात्रा की ओर से लगाए गए हैं। इससे विश्वविद्यालय एवं विधि विभाग की छवि खराब हुई है। हालांकि, जिन शिक्षकों पर आरोप लगा है, उन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, उनकी छवि अच्छी है।

इस मामले में मंगलवार को दोपहर चार बजे शिक्षकों के साथ हमने एक बैठक की और प्रस्ताव पारित किया कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। अगर, आरोप लगाने वाली पूर्व छात्रा दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में केस दर्ज कराने के लिए कुलसचिव को तहरीर दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें