फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : रेट में प्रवेश अगले सेमेस्टर से, दशहरा के बाद होगी दूसरी काउंसिलिंग

Fri, 08 Oct 2021 03:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शोध पात्रता परीक्षा में प्रवेश अगले सेमेस्टर से, गोविवि प्रवेश समिति की बैठक में लिया निर्णय।
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक (बीए, बीएससी और बीकॉम) के दूसरे चरण की काउंसिलिंग दशहरा के बाद यानी 18 से 20 अक्तूबर के बीच होगी। इधर शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में प्रवेश अगले सेमेस्टर से लिए जाएंगे। परीक्षा ऑफलाइन या ऑनलाइन होगी, इस पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रवेश समिति की बैठक हुई। स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए अलग-अलग समय सारणी पर प्रवेश समिति ने अनुमोदन दिया। परास्नातक में 12 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी। स्नातक के जिन विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है उस पर समिति ने अंतिम मुहर लगाई। संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को कक्षाएं शुरू करने के निर्देश मिले।

पहले चरण में छूटे मेरिट वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश
बीए, बीएससी और बीकॉम के दूसरे चरण की काउंसिलिंग के दौरान रिक्त सीटों पर जो अभ्यर्थी अच्छे नंबरों के बावजूद पहली काउंसिलिंग में प्रवेश से चूक गए हैं उन्हें मेरिट के अनुसार बाकि अभ्यर्थियों के साथ प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


मिड टर्म परीक्षा 20 नवंबर से
मिड टर्म परीक्षाओं की तिथि को भी आगे बढ़ाकर 20 से 30 नवंबर कर दिया है। 30 नंबर के मिड टर्म परीक्षा में 10 अंक लिखित परीक्षा, 10 अंक सेमिनार और 10 अंक असाइनमेंट के लिए प्रदान किए जाएंगे।
परीक्षण के बाद बढ़ेंगी महाविद्यालयों में सीटें

कुलपति ने कहा कि सीट वृद्धि के लिए महाविद्यालयों ने आवेदन किए हैं। ऐसे महाविद्यालयों के भौतिक संसाधनों का परीक्षण कराया जाएगा। जिसके बाद ही अनुमति दी जाएगी ताकि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े।
 
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश का यह है कार्यक्रम

  • बीए-एलएलबी : 9-10 अक्तूबर
  • बीएससी (बीपीटी), बीएससी (एमएलटी) : 9-11 अक्तूबर
  • बीटेक, बीसीए : 9-11 अक्तूबर
  • बीबीए, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन : 11-13 अक्तूबर
  • बीजे, पीजी डिप्लोमा इन न्यू मीडिया, पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग, पीजी
  • डिप्लोमा इन फ़िल्म प्रोडक्शन : 11-13 अक्तूबर
  • बीपीएड- 11-13 अक्तूबर

परास्नातक प्रवेश कार्यक्रम
  • परास्नातक सभी विषय- 8-12 अक्तूबर
  • कम आवेदन वाले कोर्स में सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश

बैठक के दौरान स्नातक और परास्नातक के जिन पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष कम आवेदन आए हैं, उन पाठ्यक्रमों में सभी विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए समिति ने अपनी मंजूरी प्रदान की। बता दें कि एमए परफॉर्मिंग आर्ट, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर एंड सिक्योरिटी मैनेजमेंट, एमए/एमएससी डिफेंस स्टडीज, एमए उर्दू, एमए संस्कृत और एमए कंटिन्यूइंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन वर्क में कम आवेदन आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें