फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: शुल्क वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के विरोध में एबीवीपी ने फिर शुरू किया आंदोलन

Thu, 10 Aug 2023 02:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों में अनियमितता व भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है। छात्रनेता शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को राजभवन नजरअंदाज कर रहा है। इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
फीस वृद्धि वापस करने की मांग को लेकर गोरखपुर विश्वविद्यालय मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के विरोध में बुधवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया। विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


एबीवीपी गोरक्ष प्रांत मंत्री सौरभ कुमार गौड़ ने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की समस्याओं पर आंख मूंदकर बैठा हुआ है। विश्वविद्यालय में महिलाओं के साथ असामाजिक कृत्य जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दूसरी ओर छात्र अपने अधिकारों की बात करते हैं तो उनके साथ बर्बरता कर उनको शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।

कहा कि विश्वविद्यालय की प्रत्येक गतिविधियों में अनियमितता व भ्रष्टाचार का अंबार लगा हुआ है। छात्रनेता शक्ति प्रताप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को राजभवन नजरअंदाज कर रहा है। इसको लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें