फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविवि : छात्रावास खाली कराने पर भड़के छात्र, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविवि : छात्रावास खाली कराने पर भड़के छात्र, धरने पर बैठे
विज्ञापन

गोरखपुर। नाथ चंद्रावत एवं कबीर छात्रावास को खाली कराने पर मंगलवार की शाम छात्रावासियों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। छात्रों का कहना था कि विधि की परीक्षाएं और परास्नातक की कक्षाएं चल रहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थी कहां जाएंगे। मुख्य नियंता ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद छात्रों ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर नए आवंटन होने तक छात्रों को छात्रावास में रहने की मांग की।
प्रशासनिक भवन पहुंचे छात्रों का कहना था कि छात्रावास में वार्डेन पहुंचे थे और कमरा खाली कराने लगे। जिस पर उन्होंने समस्याओं से अवगत कराया तो उनका कहना था कि खाली कराने का आदेश है। इसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि बीए एलएलबी की परीक्षा चल रही है और एमएड द्वितीय वर्ष का लघु शोध एवं साक्षात्कार अभी बाकी है। भौतिकी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं हैं और परास्नातक की कक्षाएं शुरू हो गई है। शहर में कोरोना के चलते छात्रों को किराए पर कमरा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते मेस चला नहीं है इसलिए उनका शुल्क भी वापस कराया जाए। कुलसचिव से आश्वासन मिलने के बाद छात्र अपने छात्रावास में लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं बताई हैं। जिसे कुलपति को अवगत कराया जाएगा। जैसा निर्देेश होगा, वार्डेन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।
-डॉ ओमप्रकाश, कुलसचिव गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें