फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू: इस खास बैठक में खुलेगा कंप्यूटर खरीद की जांच का लिफाफा, जानें क्या है मामला

Fri, 03 Jul 2020 11:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर खरीद में गड़बड़ी की जांच रिपोर्ट कुलपति के पास बंद लिफाफे में है। इसे तीन-चार दिन में होने वाली राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) की बैठक में खोला जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 331 कंप्यूटरों की खरीद के लिए दो बार टेंडर निकाले गए थे। पहली बार अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी जेम पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया बंद नहीं हुई और दो फर्मों ने टेंडर डाल दिया। बाद में मामला पकड़ में आया तो उसे निरस्त कर दोबारा टेंडर निकाला गया। इसी बीच लॉकडाउन हो गया।

जब प्रशासनिक भवन खुला तो कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें दोनों टेंडर पोर्टल पर मौजूद थे। पहले निरस्त टेंडर को हटाया नहीं गया। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक्यूआईसी के अध्यक्ष की अगुवाई में चार सदस्यीय जांच समिति आठ जून को बना दी। समिति ने 10 दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें