फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती में मिले तीन और कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या हुई पांच

Fri, 03 Apr 2020 08:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

बस्ती के मृत युवक की मां और उसके दो भाई कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 19 नमूनों की जांच में 16 निगेटिव निकले है। इसमें जिला अस्पताल में भर्ती पांच मरीजों के भी रिपोर्ट शामिल है।

विज्ञापन


राहत की बात यह है कि गोरखपुर में अब तक कोरोना का कोई केस नहीं आया है। यह नमूने बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आरएमआरसी में जांच के लिए आए थे।

बस्ती में मृत युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलने के बाद जांच की प्रक्रिया प्रशासन ने तेज कर दी है। यही कारण है कि नमूने बस्ती और गोरखपुर के सातों जिलों से आने लगे है। बृहस्पतिवार को 19 नमूने जांच के लिए आरएमआरसी में आए थे। इनमें 16 नमूने तो निगेटिव निकले। तीन नमूनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

इनमें बस्ती के मृत युवक की मां और दोनों भाई शामिल है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना आरएमआरसी ने बस्ती जिला प्रशासन को दे दी है। प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि बस्ती के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह एक ही परिवार के लोग है। 16 की रिपोर्ट निगेटिव है। अन्य नमूनों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें