फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के व्यापारियों ने प्रशासन से की खास मांग, बोले- रोज खुलें दुकानें तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में होगी आसानी

Sun, 14 Jun 2020 10:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • व्यापारी बोले, लॉकडाउन में प्रशासन का सहयोग किया गया, अब बारी प्रशासन की
  • खत्म करनी चाहिए रोस्टर से दुकान खोलने की व्यवस्था
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनलॉक 1.0 में बाजार खुलने लगे, ग्राहक भी आ रहे हैं। अब चुनौती सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने की है। व्यापारी कहते हैं कि रोस्टर के हिसाब से तीन दिन दुकान खोलने की अनुमति मिली है, जो व्यवहारिक रूप से ठीक नहीं है।

विज्ञापन


सातों दिन दुकान खोलने की अनुमति मिले तो ग्राहक अलग-अलग दिन आएंगे। इससे कोविड-19 के जरूरी मानकों का अनुपालन कराया जा सकेगा। लॉकडाउन में व्यापारियों ने प्रशासन का बहुत सहयोग किया है। अब बारी जिला प्रशासन की है। रोस्टर से दुकान खोलने की व्यवस्था खत्म करनी चाहिए।  

अब सप्ताह भर दुकान खोलने की अनुमति मिले
वैल्यू प्लस के निदेशक गौरांग अग्रवाल ने बताया कि ढाई महीने के बाद बाजार खुले हैं। भीषण गर्मी की वजह से कूलर, एसी व फ्रिज के खरीदार आ रहे हैं। रोस्टर के हिसाब से दुकान में भीड़ बढ़ रही है। सप्ताह भर दुकान खुलती तो भीड़ कम हो जाती। सामान्य तरीके से सबको सामान उपलब्ध करा दिया जाता। अब सप्ताह भर दुकान खुलने की अनुमति मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सहयोग किया, अब बारी प्रशासन की

पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मणिनाथ गुप्ता ने बताया कि रोस्टर से दुकान तीन दिन खुल रही है। इससे ग्राहक, व्यापारियों को दिक्कत हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की चुनौती रहती है। लॉकडाउन में व्यापारियों ने पूरा सहयोग किया था। अब बारी जिला प्रशासन की है। दुकान खोलने की समयसीमा और दिन बढ़ाने चाहिए। 
 
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने बताया कि बाजारों में रोस्टर का नियम खत्म होना चाहिए। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में आसानी होगी। ग्राहक, व्यापारी दोनों खुश रहेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। सातों दिन बाजार खुलने से अलग-अलग दिन ग्राहक आएंगे। भीड़ कम रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें