टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन का 9 नवंबर को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव पूर्व अध्यक्ष लाल बचन के असमायिक निधन के बाद स्थगित हो गया है। चुनाव की तिथि अब बाद में घोषित की जाएगी। उनके निधन की वजह से गुरूवार को अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बीएन गुप्ता का कहना है कि चुनाव की अगली तिथि बाद में घोषित की जाएगी। पूर्व अध्यक्ष इस चुनाव में भी प्रत्याशी थे। बता दें कि मार्ग दुर्घटना में पूर्व अध्यक्ष लाल बचन का निधन हो गया है।
सुकरौली के पास हुए दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में गोरखनाथ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
उनके निधन पर राजेश दुबे, मनीष पांडेय, आरके जौहिरी, विकास श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र सिंह, अरूण सिंह, योगेश ओझा, प्रभाशंकर पाठक, अनूप शुक्ला आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।