फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: निवेशकों को गोरखपुर बुलाने की कवायद, दिल्ली में बताईं उद्योगों की सहूलियतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नई दिल्ली में आयोजित इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स (आईओडी) के एनुअल डायरेक्टर्स कॉन्क्लेव 2026 में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने भी सहभागिता की। शनिवार को होटल ले मेरिडियन में आयोजित कार्यक्रम में गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रामप्रकाश ने शिरकत की। गीडा कार्यक्रम के स्पॉन्सर में भी शामिल रहा। इस दौरान गीडा क्षेत्र में निवेश के लिए उपलब्ध सुविधाओं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी देशभर से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखी गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में भारत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, कॉरपोरेट जगत के निदेशक और विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम ‘मेकिंग बोर्ड्स मोर इफेक्टिव फॉर इन्वेस्टर कॉन्फिडेंस एंड सस्टेनेबल वैल्यू क्रिएशन’ रही। विभिन्न सत्रों में उद्योगों के विकास, प्रभावी बोर्ड व्यवस्था, निवेशकों का भरोसा और सतत विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। गीडा के एसीईओ रामप्रकाश ने गीडा क्षेत्र में उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही गोरखपुर में उपलब्ध औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेश की संभावनाओं को भी प्रमुखता से बताया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों और वक्ताओं की ओर से उद्योगों को लेकर दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से लिया गया। गीडा अधिकारियों के अनुसार, सम्मेलन से प्राप्त उपयोगी सुझावों को आगामी नीतियों और व्यवस्थाओं में शामिल करने पर विचार किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से गीडा की सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ संभावित निवेशकों तक गोरखपुर की औद्योगिक संभावनाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें