फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसीजी बास्केटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रयागराज में 11 से 13 जनवरी के बीच आयोजित एसीजी थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ने मेरठ की टीम को 21-17 अंकों के अंतर से हराकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली है।
विज्ञापन

इस जीत के साथ ही इन खिलाड़ियों ने अगले माह दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय थ्री ऑन थ्री बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीम ने क्वालीफाई कर लिया है। टीम में शामिल समीर, अखंड, कुलदेव और अगस्त्य महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र हैं और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, डॉ. मुदित, डॉ. अंबुज, रविंद्र मेहरा, एमके शर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें