फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप कल से, खेलेंगी 11 राज्यों की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालय (महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 जनवरी को होगा। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी, हजारीबाग के बीच होगा। प्रतियोगिता मे 11 राज्यों के 31 विश्वविद्यालय प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


डीडीयू के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार तक चार टीमें पहुंच चुकी हैं। खिलाड़ियों को गर्ल्स हॉस्टल और मैनेजर-कोच को गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। बुधवार को लीग खेलने वाली लगभग सभी टीमें पहुंच जाएंगी। पूर्वी जोन में कुल 14 राज्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 11 राज्यों के 31 विश्वविद्यालयों ने आवेदन किया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम सभी टीमों के मैनेजर्स के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग में प्रतियोगिता के नियम आदि के बारे में चर्चा की जाएगी। एक कोर्ट पर मैच खेले जाएंगे। बगल में स्थित कोर्ट में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें