फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहजनवां एसओ को आई आपत्तिजनक फोन कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सहजनवां एसओ को आई आपत्तिजनक फोन कॉल
विज्ञापन

गोरखपुर। अब रविवार को सहजनवां थानेदार को फोन करके आपत्तिजनक बातें कहीं गईं। एक दिन पहले शनिवार को सहजनवां के तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा के मोबाइल फोन पर कॉल करके विवादित बातें कही गईं थीं। तहसीलदार और थानेदार ने विभागीय उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। इस मामले में फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सतर्क हो गई। माना जा रहा है कि फोन करके विवादित बातें सुनाकर लोगों की भावनाएं भड़काने की साजिश रची जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां तहसीलदार के सरकारी नंबर पर पहली बार शनिवार को फोन आया था। फोन रिसीव करते ही पुरुष के आवाज में एक रिकार्डेड आपत्तिजनक संदेश सुनाया गया। रविवार को उनके नंबर पर उसी नंबर से दोबारा फोन आया। इस बार धमकी भरा वही संदेश महिला की आवाज में सुनाया गया। महिला खुद को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहने वाली बताती है। रविवार को ही दिन में तीन बजे सहजनवां थानेदार पंकज कुमार के सरकारी नंबर पर भी ऐसा ही आपत्तिजनक फोन आता है। तहसीलदार और थानेदार को एक ही नंबर से फोन किया गया था। शुरुआती छानबीन के आधार पर पुलिस को पता चला है कि फोन उत्तरी अमेरिका के अटलांटा शहर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार के नंबर पर अंतरराष्ट्रीय कॉल आई थी। स्थानीय स्तर पर छानबीन जारी है। दूसरे शहरों में भी इस तरह के फोन कॉल आए हैं। लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। 15 अगस्त को देखते हुए पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है।
- डॉ. सुनील गुप्त, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें