फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर वासियों को हवाई उड़ान के लिए अब और आकाश मिलेगा, ये आएंगे बदलाव

Wed, 25 Jan 2023 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने 42 एकड़ से अधिक भूमि देने के लिए रजामंदी दे दी है। निर्माण के लिए फंड भी आवंटित कर दिया है। एयरपोर्ट के विस्तार से वायु सेवाओं में वृद्धि होगी। लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जनपदवासियों को अब उड़ान के लिए और आकाश मिल सकेगा। रक्षा मंत्रालय ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 42.14 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की अनुमति दे दी है। साथ ही निर्माण कार्यों के लिए 76.66 करोड़ रुपये का फंड भी स्वीकृत कर दिया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के लिए जो जमीन रक्षा मंत्रालय ने आवंटित की है वह एयरफोर्स परिसर में स्थित है। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में रक्षा मंत्रालय के नाम पर दर्ज है। यही वजह है कि जमीन हैंडओवर करने की प्रक्रिया में छह महीने से अधिक का समय लग गया। जिला प्रशासन ने राज्य सरकार के जरिए प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय के पास भेजा था।

मुख्यमंत्री योगी की पहल पर रक्षा मंत्रालय ने जमीन और फंड उपलब्ध करा दिया है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि हवाईअड्डे का विस्तार होने के बाद वायु सेवाओं में विस्तार होगा। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पार्किंग वे 10 हो जाएंगे। गाड़ियों की पार्किंग एयरपोर्ट परिसर में ही होने लगेगी।
विज्ञापन


 

कार्य की गुणवत्ता की निगरानी डीएम करेंगे

एयरपोर्ट विस्तार के संबंध में नागरिक उड्डयन निदेशक की तरफ से डीएम को रक्षा मंत्रालय की शर्तों की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि फंड रक्षा राज्य अधिकारी इलाहाबाद सर्किल के लोकनिधि खाते में रहेगा। डीएम इस धनराशि को निकालकर किसी बैंक खाते में नहीं रख सकेंगे।

धनराशि का आहरण तात्कालिक जरूरत के अनुसार ही किया जाएगा। डीएम को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के बाद ही कार्य कराया जाए। काम की गुणवत्ता, मानक आदि की निगरानी डीएम करेंगे। खर्च की निगरानी भी करेंगे।

आठ साल में कई गुना बढ़ी यात्रियों की संख्या
आठ साल पहले तक गोरखपुर एयरपोर्ट से केवल दिल्ली के लिए एक उड़ान थी। इससे 60 से 70 यात्री सफर करते थे। वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और प्रयागराज के लिए 10 उड़ाने हैं। रोजाना 2500 से अधिक यात्री आवागमन कर रहे हैं। एयरपोर्ट का विस्तार होने के बाद चेन्नई, बंगलुरु, वाराणसी समेत कई और शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकेंगी।  

 
विज्ञापन

ये बदलाव आएंगे

  • कई शहरों के लिए शुरू हो जाएगी वायु सेवा
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टर्मिनल होगा
  • एक हजार यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी
  • दो की जगह 10 पार्किंग वे की सुविधा मिलेगी
  • गाड़ियों की पार्किंग एयरपोर्ट परिसर में हो सकेगी

डीएम कृष्णा करूणेश ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने 42 एकड़ से अधिक भूमि देने के लिए रजामंदी दे दी है। निर्माण के लिए फंड भी आवंटित कर दिया है। एयरपोर्ट के विस्तार से वायु सेवाओं में वृद्धि होगी। लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

गोरखपुर एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार से गोरखपुर से कई शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो जाएंगी। यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें