गोरखपुर ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 12,554 कार्य किए। कुल 2,346 मार्गों की सफाई कराई गई। 2,365 गलियां साफ की। इसी तरह 1,730 शासकीय भवन, संस्था की सफाई कराई। 1,581 स्थानों पर कूड़े-कचरे को ढेर को हटाकर खाद गड्ढे में डाला, 957 घूरे साफ किए। वहीं 1,297 जलभराव वाले स्थानों को व्यवस्थित किया, 664 सोखता गड्ढों में जलनिकासी की व्यवस्था की। 495 जलभराव वाले स्थानों पर पौधरोपण कराया तथा 1,119 जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव कराया।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी ब्लाकों में 12 से 31 अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। शासन स्तर से जो रैंकिंग की गई हैं उसमें सर्वाधिक कार्य कर गोरखपुर जिला नंबर एक पर है। इसी तरह ब्लॉकों की श्रेणी में सहजनवां ब्लॉक पहले नंबर पर आया है। पिपराइच को तीसरा स्थान मिला है। जिले के तीन ब्लॉक शीर्ष 10 में शामिल रहे हैं। इस उपलब्धि में पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मी एवं अन्य कर्मियों का विशेष योगदान है।