कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद नोडल अफसर जूम एप के जरिए सभी एमओवाईसी के साथ बैठक की। सीएचसी/पीएचसी प्रभारियों से हॉस्पिटल मैनेजमेंट की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीएचसी-पीएचसी पर कोरोना जांच हो। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमित व्यक्ति की कम से कम 10 कान्टेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य तौर पर करने को कहा।
नोडल अफसर ने निर्देश दिया कि होम क्वारंटीन/एक्टिव मरीजों से रैपिड रिस्पान्स टीम ,नियमित संपर्क बनाए रखें। डीएम के. विजयेन्द्र पांडियन ने महामारी से निपटने के लिए की गई तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई अन्य अफसर मौजूद रहे।