नोडल समन्वयक ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा समय से एक घंटे पहले ही प्रवेश कराया जाएगा ताकि केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा न होने पाए। इसके लिए निर्देश दिया गया है।
प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी जमा होगी
विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आईडी, एक फोटो और प्रवेश पत्र के साथ उसकी फोटो कॉपी भी लेकर आना होगा। फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
तबीयत खराब वालों के लिए अलग रूम होगा
नोडल समन्वयक ने बताया कि हर केंद्र पर एक अलग कमरा सुरक्षित रखा जाएगा। अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना देनी होगी और सुरक्षित कमरे में विद्यार्थी को रखा जाएगा।
अभ्यर्थी ध्यान रखें
- प्रवेश पत्र की दो प्रतियां तथा दो फोटोग्रॉफ जरूर लाएं। ये फोटो वही हों जैसी प्रवेश पत्र में मुद्रित है।
- अपना एक फोटो युक्त परिचय पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट) जरूर लाएं।
- प्रत्येक स्थिति में अपने केंद्र पर परीक्षा से एक घंटे पहले जरूर पहुंचें।
- काला बाल प्वाइंट पेन लाएं।
- मास्क, दस्ताना एवं सैनिटाइजर साथ में जरूर लाएं।
- कैलकुलेटर, मोबाइल फोन सहित कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण किसी भी दशा में साथ न लाएं।