फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:अमटौरा जाने से पुलिस ने कांग्रेस डेलीगेट को रोका, 'हाउस अरेस्ट' का आरोप

Sun, 08 Dec 2024 12:35 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

कांग्रेस की निर्वतमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही है कि सुबह 6 बजे मेरे गांव आवास बेला काटा पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और निकलने नहीं दे रही है। ऐसे ही संभल जाने के लिए डेलीगेट तैयार हुआ तो वहां भी नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष से बातचीत करती पुलिस - फोटो : स्त्रोत- स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिछले दिनों अमटौरा में हुई घटना के बाद कांग्रेंस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक डेलीगेट रविवार को गांव जा रहा था। पुलिस ने गांव पर कड़ी चौकसी कर डेलीगेट को अमटौरा जाने पर रोक लगा दी है। कांग्रेस की निर्वतमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार की तानाशाही है कि सुबह 6 बजे मेरे गांव आवास बेला काटा पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और निकलने नहीं दे रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमटौरा गांव के बाहर खड़ी पुलिस - फोटो : स्त्रोत- कांग्रेस
ऐसे ही संभल जाने के लिए डेलीगेट तैयार हुआ तो वहां भी नहीं जाने दिया। सरकार की मंशा है कि कोई भी गलत काम हो, लेकिन आवाज नहीं उठाना है।  किसी के सहानुभूति में जाना अपराध माना जा रहा है।  रविवार की सुबह अमटौरा जाने के लिए  जगह- जगह हमारे साथियों को रोका गया। ये सरकार गुंडों की सरकार है। सबूत मिटाना चाहती है। इनकी पोल न खुले, जिससे पुलिस के दम पर हमारे घर ताना शाही कर रही है। हमारे साथियों को भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें