फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Party: दिल्ली के बैंड पर झूमते हुए करेंगे नए साल का स्वागत, गोरखपुर में मचेगी धूम

Tue, 27 Dec 2022 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

दो साल के बाद इस बार गोरखपुर क्लब नए साल का जश्न मनाएगा। अध्यक्ष पीयूष बंका ने बताया कि इस बार पहले की तरह क्लब के सदस्यों के साथ उनके परिवार के लोग शामिल हो सकेंगे। मनोरंजन के लिए दिल्ली से मशहूर बैंड को बुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर क्लब में एक बार फिर पूरे जोर-शोर से नए साल का जश्न मनाया जाएगा। इस बार जश्न के लिए दिल्ली से बैंड आएगा। इनके गीत संगीत की धुनों पर क्लब के सदस्य झूमेंगे। कार्यक्रम सख्त सुरक्षा और कोविड प्रोटोकाल के अनुसार आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, शहर के रिजार्ट में भी नए साल के जश्न को मनाने की तैयारी हो चुकी है। वेबसाइट पर कार्यक्रम संबंधी जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन


दो साल के बाद इस बार गोरखपुर क्लब नए साल का जश्न मनाएगा। अध्यक्ष पीयूष बंका ने बताया कि इस बार पहले की तरह क्लब के सदस्यों के साथ उनके परिवार के लोग शामिल हो सकेंगे। मनोरंजन के लिए दिल्ली से मशहूर बैंड को बुलवाया जाएगा।

बताया कि पूरे परिसर और कार्यक्रम को 52 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कैद किया जाएगा। कोविड के संभावित खतरे को देखते हुए सभी को अपनी तरफ से सतर्कता बरतनी पड़ेगी। कहा, उचित दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन की इंतजाम सभी को करना होगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पास रेडियंट रिजार्ट में भी नए साल के जश्न एकदम अलग होगा। होटल क्लार्क्स ग्रैंड इन में भी नए साल के जश्न पर गीत संगीत के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि रंगरेजा रेस्टोंरेंट में शाम 7 बजे से ही जश्न शुरू हो जाएगा।

इसमें परिवार के लिए, व्यक्तिगत और जोड़े में लोगों के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। इस दौरान लाइन बैंड से मनोरंजन का भी इंतजाम किया जाएगा है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें