फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दवा की ओवरडोज से हुई थी भेड़ों की मौत...दो और की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। इलाके में रविवार को 50 भेड़ों की मौत की वजह प्रथमदृष्टया दवा की ओवरडोज बताई जा रही है। सोमवार को तीन चिकित्सकों की टीम परसा उर्फ अगलहवा व ऊंचागांव में पहुंची। टीम ने बीमार भेड़ों की जांच की। साथ ही मिट्टी में दबाए गए मृत भेड़ों निकलवाकर उनमें 12 का पोस्टमार्टम किया। टीम को प्रथमदृष्टया दवा का ओवरडोज मिला। वहीं, ऊंचागांव में आए सुकरौली निवासी राजाराम की दो और भेड़ों की सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के परसा उर्फ अगलहवा व ऊंचागांव में दवा पिलाने से हुई 50 भेड़ों की मौत के मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी में डाॅ. बीएन त्रिपाठी, डाॅ. नंदलाल गुप्ता, डाॅ. विनय मिश्रा शामिल हैं। सोमवार को टीम ने दोनों गावों का निरीक्षण किया और मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने पशुपालकों से बात कर दवा और अन्य जानकारी जुटाई। डॉक्टरों का कहना कि प्रथमदृष्टया ये मामला दवा के ओवरडोज का लग रहा है। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
रविवार को 50 भेड़ों की हुई थी मौत
रविवार को परसा उर्फ अगलहवा में पशुपालक चंद्रभान की 26 भेड़ मर गई थीं। साथ ही आठ बीमार पड़ गई थीं। बीमार भेड़ों को चिकित्सकों ने दवा व इंजेक्शन दिया, जिसके बाद से उनकी हालत में कुछ सुधार आया। वहीं, ऊंचागांव में बेलघाट के सुकरौली निवासी राजाराम की भी 24 भेड़ों की मौत हो गई थी और 13 बीमार थीं। इनका इलाज चल रहा है। राजाराम ने बताया कि सोमवार को सुबह दो और भेड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक डॉ. बीएन त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रथमदृष्टया दवा के ओवरडोज का सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें