गोरखपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बिजली निगम के एक्सईएन अंकित कुमार नोडल अधिकारी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने जारी आदेश में कहा कि लगातार कंट्रोल रूम की ओर से सूचित करने के बाद एक्सईएन ने शिकायतों के निस्तारण में रूचि नहीं ली। इससे गोरखपुर की रैकिंग पर प्रभाव पड़ रहा है। शासन की ओर से 6 और 26 नवंबर को दो-दो शिकायतों को एक्सईएन के आईजीआरएस पोर्टल पर अग्रसारित किया गया, जिसमें निस्तारण की तिथि छह दिसंबर थी। पर्याप्त समय मिलने के बावजूद एक्सईएन ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके कारण डिफाल्टर श्रेणी में आ गए। इससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित होना स्वभाविक है। नवंबर में 17 एवं दिसंबर में 7 कार्य दिवसों में कुल 11 मामलों में डिफाल्टर मिले। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने एवं रूचि न लेने के कारण एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की गई है।