फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धुरियापार। उरुवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी एक युवक की पतिसा गांव के मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पतिसा गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया है कि विशुनपुरा गांव निवासी शशि कपूर (25) पुत्र ब्रह्मानंद अपने दो भाई के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में ही पतिसा गांव के पास मोड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद परिजन वहां खड़े कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाने लगे।
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने बताया है कि शशि कपूर छोटे कद का था। बीमार होने पर इलाज के लिए दोनों भाई बाइक से उसे गोद में लेकर जा रहे थे। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर एक भाई दवा लेने के लिए उतरा, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान वहां कुछ लोग खड़े थे, उनपर हत्या का आरोप लगाने लगे। जबकि मृतक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मौत का कारण इसके बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें