खोराबार थाने में आरोपी युवक पर केस दर्ज, महिला के मायके का है आरोपी युवक
खोराबार। इलाके के एक गांव स्थित घर में घुसकर युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। शोर सुनकर पति के पहुंचने पर मारपीट कर आरोपी युवक उन्हें कमरे में बंद कर भाग गया। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी युवक पर केस दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है।
पति ने तहरीर में बताया कि पत्नी के गांव में रहने वाला युवक अचानक घर आया। मंगलवार शाम को करीब 7:30 बजे पत्नी खाना बना रही थीं। इस दौरान युवक अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पहुंचा तो युवक ने मारपीट की। इसके बाद युवक ने एक कमरे में बंदकर भाग गया। पति ने बताया कि शादी वर्ष 2017 में हुई है। इसके पहले से ही आरोपी पत्नी के पीछे पड़ा हुआ था। मामले में थाना प्रभारी खोराबार इत्यानन्द पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।